जमीन विवाद को लेकर व्यक्ति ने अपने पिता को थप्पड़ मारा। इस दौरान एक छोटी बच्ची भी वहां मौजूद थी। इस घटना के दौरान कुछ अन्य लोग भी वहां मौजूद थे, लेकिन किसी ने आगे बढ़कर इस उसे रोकने की कोशिश नहीं की।
आंध्र प्रदश में एक व्यक्ति ने जमीन विवाद को लेकर अपने माता-पिता को बुरी तरह से पीट दिया। उसने अपनी मां को बाल पकड़कर घसीटा और उनके रोने पर लगातार थप्पड़ मारता रहा। महिला के विनती करने के बावजूद वह नहीं रूका। उसने अपनी मां को धक्का भी मारा जिसकी वजह से महिला जमीन पर गिर गई।
विज्ञापन
महिला के जमीन पर गिरते ही वह अपने पिता की तरफ बढ़ा और थप्पड़ मारने लगा। इस दौरान एक छोटी बच्ची भी वहां मौजूद थी। बच्ची के अलावा कुछ अन्य लोग भी वहां मौजूद थे, लेकिन किसी ने आगे बढ़कर इस घटना को रोकने की कोशिश नहीं की।
पुलिस की हिरासत में आरोपी
आरोपी की पहचान श्रीनिवासुलु रेड्डी के तौर पर की गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। दरअसल, आरोपी माता-पिता द्वारा अपने बड़े भाई को जमीन का एक टुकड़ा देने की वजह से नाराज था और वह बार बार इस फैसले को बदलने के लिए उनपर दबाव बना रहा था। पीड़ित माता-पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी के कहने पर वह उसकी बात मानने के लिए तैयार भी हो गए थे, लेकिन इसके बावजूद वह उन्हें मारता रखा।
विज्ञापन
इस घटना पर स्थानीय पुलिस युवराजू ने कहा कि जो भी अपने माता-पिता के साथ दुर्व्यवहार करेगा वह सजा का भागी होगा। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के हिंसा पर माता-पिता को शिकायत दर्ज करनी चाहिए।