फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China VS Taiwan: ताइवान ने चीन को दिखाया आईना, बोला-हम तुम्हारी कठपुतली नहीं

Mon, 04 Mar 2024 07:40 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चीन ने इस इंटरव्यू को वन चाइना पॉलिसी का उल्लंघन बताया था। इस पर ताइवानी विदेश विभाग की पोस्ट में कहा गया है, भारत और ताइवान में से कोई भी पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना का हिस्सा नहीं हैं और न ही उसकी कठपुतली।
विज्ञापन
ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताइवान ने रविवार को चीन को आईना दिखाते हुए दो टूक कह दिया कि वह उसकी कठपुतली नहीं है। ताइवान की तरफ से यह प्रतिक्रिया भारतीय न्यूज चैनल को दिए ताइवानी विदेश मंत्री जोइसे जोसेफ वू के इंटरव्यू पर चीन के आपत्ति जताने के बाद आई है।

विज्ञापन


चीन ने इस इंटरव्यू को वन चाइना पॉलिसी का उल्लंघन बताया था। इस पर ताइवानी विदेश विभाग की पोस्ट में कहा गया है, भारत और ताइवान में से कोई भी पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना का हिस्सा नहीं हैं और न ही उसकी कठपुतली। हम दोनों आजाद मीडिया वाले लोकतंत्र हैं। हम पर कोई तानाशाही नहीं चला सकता। ताइवान ने इसके साथ बीजिंग को पड़ोसियों की निंदा करके बजाय अपनी डूबती अर्थव्यवस्था पर ध्यान देने की सलाह भी दे डाली। 

ताइवान की सीमा में घुसे चीन के 21 विमान
ताइवान ने रविवार को करीब 21 चीनी सैन्य विमानों और 6 नौसैनिक जहाजों का पता लगाया है। ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के अनुसार, 21 चीनी विमानों में से एक चीनी ड्रोन ने ताइवान स्ट्रेट मध्य रेखा को पार किया। ताइवान विमानों पर नजर रख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें