फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश : यूपी के पांच विद्यार्थी और एक शिक्षक गुंटूर जिले की कृष्णा नदी में डूबे, शवों को  निकाला बाहर

Sat, 11 Dec 2021 04:07 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, अमरावती

सार

कृष्णा नदी में नहाने गए वैदिक स्कूल के पांच विद्यार्थी और एक शिक्षक शुक्रवार शाम डूब गए। आशंका है कि ये सभी अनजाने में भंवर में फंस गए। सभी किशोर अचमपेट मंडल के मडिपाडु में स्थित श्वेता श्रींगाचलम वैदिक स्कूल के विद्यार्थी थे।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में कृष्णा नदी में नहाने गए वैदिक स्कूल के पांच विद्यार्थी और एक शिक्षक शुक्रवार शाम डूब गए। बाद में शवों के नदी से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डूबे विद्यार्थियों में नितीश कुमार दीक्षित (15), हर्षित शुक्ला (15), शुभम त्रिवेदी (17), अंशुमन शुक्ला (14) और मध्यप्रदेश का रहने वाला शिवा शर्मा (14) शामिल हैं। शिक्षक के. सुब्रमण्यम (24) गुंटूर जिले के नरसारावपेट निवासी थे।

आशंका है कि ये सभी अनजाने में भंवर में फंस गए। सभी किशोर अचमपेट मंडल के मडिपाडु में स्थित श्वेता श्रींगाचलम वैदिक स्कूल के विद्यार्थी थे। यहां देश के विभिन्न राज्यों से छात्र वैदिक शिक्षा के लिए आते हैं। वे नियमित रूप से नदी में डुबकी लगाने जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें