फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh: 'निचले तबके के उत्थान के लिए सहयोग करें', सीएम चंद्रबाबू नायडू ने की संपन्न लोगों से अपील

Sun, 12 Jan 2025 09:57 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती

सार

आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने संपन्न तबके से सार्वजनिक निजी जन भागीदारी (पी4) मॉडल के तहत निचले तबके के 20 प्रतिशत लोगों के विकास में सहयोग देने का आह्वान किया। सीएम ने मकर संक्रांति के अवसर पर सभी की तरक्की की कामनाओं के साथ यह अपील की।
विज्ञापन
एन. चंद्रबाबू नायडू, मुख्यमंत्री, आंध्र प्रदेश - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को समाज के शीर्ष 10 प्रतिशत संपन्न तबके से सार्वजनिक निजी जन भागीदारी (पी4) मॉडल के तहत निचले तबके के 20 प्रतिशत लोगों के विकास में सहयोग देने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री नायडू ने मकर संक्रांति के अवसर पर सभी की तरक्की की कामनाओं के साथ यह अपील की। उन्होंने कहा कि असली उत्सव तब आता है जब सभी विकास होते हैं। सीएम नायडू ने व्यापक समाज से खुला आग्रह करते हुए कहा, 'मैं पूरे दिल से मानता हूं कि जब वित्तीय असमानताएं कम होंगी और सभी के जीवन स्तर में सुधार होगा, तभी वास्तविक खुशी फैलेगी।'
विज्ञापन


'स्वर्णआंध्र 2047' दृष्टिकोण का अनावरण
मुख्यमंत्री नायडू ने कहा कि अगले 23 वर्षों में विकसित राज्य के लक्ष्य को हासिल करने के लिए 10 सिद्धांतों के साथ 'स्वर्णआंध्र 2047' दृष्टिकोण का अनावरण किया गया और एक भी व्यक्ति गरीब न रहे, यह इसका पहला सिद्धांत है। उन्होंने कहा कि 90 के दशक में कई वर्गों के लोगों ने जीवन में आगे बढ़ने के लिए विकास के सार्वजनिक-निजी-भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाया, लेकिन अब भी लाखों परिवार गरीबी में जी रहे हैं।

कई लोग भयंकर गरीबी में जी रहे हैं- सीएम नायडू
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के आंकड़े के मुताबिक, इस दक्षिणी राज्य के गांवों एवं शहरों में कई लोग भयंकर गरीबी में जी रहे हैं और वे स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषाहार, पेयजल एवं अन्य मूलभूत जरूरतों से वंचित हैं। सीएम नायडू ने कहा कि इस परिदृश्य को बदलने के लिए वह पी4 मॉडल का प्रस्ताव रख रहे हैं और वह समाज के सबसे संपन्न 10 प्रतिशत लोगों से निचले तबके के 20 प्रतिशत लोगों के उत्थान का आह्वान करते हैं।
विज्ञापन


समृद्ध तबके के लोगों से मदद का आह्वान- सीएम नायडू
उन्होंने कहा, 'यदि आप संगठित तरीके से शिक्षा, आजीविका के अवसर और कौशल प्रदान करेंगे तो उनका (नीचे के 20 प्रतिशत) घर-परिवार चलता रहेगा।' तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि समृद्ध तबके लोग जहां भी बसे हैं, वह उनसे किसी व्यक्ति, परिवार, समुदाय, गांव या क्षेत्र के जीवन स्तर को ऊपर उठाने में मदद करने का आह्वान करते हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पी4 अवधारणा के लिए एक पोर्टल खोला जाएगा और एक महीने तक सुझाव लिये जायेंगे और अंततः कोई भी व्यक्ति गरीब न रहे, इस लक्ष्य को हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें