फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagan Mohan Reddy: संसद में पीएम मोदी से मिले आंध्र प्रदेश के सीएम, निर्मला सीतारमण से भी की मुलाकात

Fri, 09 Feb 2024 02:13 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जगन मोहन रेड्डी ने पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात की। बता दें कि  इससे पहले  तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बुधवार को मिले थे।
विज्ञापन
पीएम मोदी से मिले जगन मोहन रेड्डी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। जगन मोहन रेड्डी गुरुवार को दिल्ली पहुंचे थे। दोनों के बीच यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी और आंध्र प्रदेश के सीएम के बीच राज्यों से जुड़े मुद्दों पर बात भी हुई है। 
विज्ञापन


जगन मोहन रेड्डी ने पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात की। बता दें कि इससे पहले तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बुधवार को मिले थे। इस मुलाकात के बाद टीडीपी और भाजपा के बीच करीबी बढ़ने के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि, इसके एक दिन बाद ही जगन मोहन रेड्डी दिल्ली पहुंचे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें