फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्रप्रदेश में 'कल्याणोत्सव' शुरू, सीएम जगनमोहन ने किया एक करोड़ के नए रथ का उद्घाटन

Fri, 19 Feb 2021 08:11 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगनमोहन रेड्डी - फोटो : ANI
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने शुक्रवार को रथसप्तमी पर्व पर पूर्वी गोदावरी जिले के अंतर्वेदी स्थित श्रीलक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने एक करोड़ रुपये की लागत से बने नए अंतर्वेदी रथ का उद्घाटन किया।

विज्ञापन

 



इस कार्यक्रम में शारदा पीठाधिपति स्वरूपानंदेंद्र सरस्वती महास्वामी ने भी भाग लिया। इससे पहले अंतर्वेदी पहुंचने पर सांसद, विधायक, पार्टी के नेता और मंदिर के पुजारियों ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।

अधिकारियों ने बताया कि सीएम जगन सुबह 10.40 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 11.20 बजे अंतर्वेदी फिशिंग हार्बर के पास बनाए गए हेलीपैड पहुंचे। इसके बाद वह सुबह 11.30 बजे से 11.35 बजे तक श्री लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर के राजगोपुरम गए। यहां मुख्यमंत्री ने सुबह 11.35 बजे से 11.45 बजे तक श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी के दर्शन किए और मंत्रोच्चार कार्यक्रम में भाग लिया। 
विज्ञापन


इसी क्रम में प्रदेश के बीसी कल्याण मंत्री श्रीनिवास वेणु गोपालकृष्ण ने अंतर्वेदी श्री लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों से शुक्रवार से शुरू हो रहे कल्याणोत्सव की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल पांच सितंबर को अंतर्वेदी स्थित श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में 62 साल पुराने रथ में देर रात एक बजे आग लग गई थी, जिसके बाद अब नए रथ का शुभारंभ किया गया है। नया रथ 40 फीट लंबा है। यह लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। 'कल्याण उत्सवम' की शुरुआत के लिए मुख्यमंत्री ने आज रथ भी खींचा।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें