फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: डॉलर और रुपये के फेर में फंसा यह कीवी खिलाड़ी, नहीं लगा पाया 15 करोड़ का हिसाब

Fri, 19 Feb 2021 08:10 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
विज्ञापन
न्यूजीलैंड - फोटो : pti
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के काइल जैमीसन ने कहा है कि उन्हें नहीं पता था कि 15 करोड़ रुपये न्यूजीलैंड डॉलर में कितने रुपये होंगे? आईपीएल नीलामी में 15 करोड़ रुपये में बिकने के बाद उन्होंने इस पर हिसाब लगाने की कोशिश की। 

विज्ञापन


जैमीसन ने स्टफ डॉट को डॉट एनजेड से कहा, 'मैं देर रात के करीब जागा और मैंने फोन देखने का फैसला किया। मुझे लगा कि मैं बैठकर इसका आनंद लूंगा। लेकिन यह काफी अजीब एक डेढ़ घंटा रहा, जिसमें मैं अपने नाम के आने का इंतजार करता रहा। मुझे शेन बांड (न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज और मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच) का संदेश मिला कि यह कैसे चल रही थी।' उन्होंने कहा, 'मुझे इसकी राशि के बारे में नहीं पता था और यह न्यूजीलैंड डॉलर में कितनी होगी। उनके साथ इस पल को साझा करना और दो तीन मिनट बात करना अच्छा था।'

बता दें कि नीलामी में उन्हें खरीदने के लिए तीन टीमों के बीच होड़ लगी थी लेकिन अंत में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें करीब दो मिलियन डॉलर में खरीदा जिससे वह न्यूजीलैंड के सबसे ज्यादा राशि में बिकने वाले और आईपीएल के 14 साल के इतिहास में चौथे सबसे ज्यादा राशि में बिकने वाले क्रिकेटर बन गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें