फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: भीषण सड़क हादसे के कारण मातम में बदलीं खुशियां, दूल्हे समेत परिवार के छह लोगों की मौत

Sat, 18 May 2024 09:55 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

पुलिस ने बताया कि कार के ड्राइवर को झपकी आ गई थी, जिस वजह से कार डिवाइडर पर चढ़ गई और डिवाइडर पार करके वह ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार का ड्राइवर बच गया। मामला दर्ज कर लिया गया है। 
 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक दूल्हे समेत छह लोगों की मौत हो गई। गुंतकल्लू के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी सिव भाकर रेड्डी ने बताया कि अनंतपुर के सात लोग एक कार में शादी की खरीददारी के लिए हैदराबाद गए थे। वहां से लौटते वक्त जिले के गूटी के पास बाचुपल्ली में हादसा हो गया। 

विज्ञापन


रेड्डी ने बताया कि कार के ड्राइवर को झपकी आ गई थी, जिस वजह से कार डिवाइडर पर चढ़ गई और डिवाइडर पार करके वह ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार का ड्राइवर बच गया। मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, मृतकों में दो नाबालिग बच्चे भी है। सभी मृतक रिश्तेदार थे। दूल्हे का नाम फिरोज बाशा था, जो 30 साल का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें