आंध्र प्रदेश में इस बार चंद्रबाबू नायडू का जादू बिलकुल नहीं चला। यहां 175 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए हैं। रुझानों के अनुसार तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) इस बार 24 सीट से आगे है। वहीं वाईएसआर कांग्रेस 151 सीटों से आगे चल रही है।
खबर है कि शाम तक राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू इस्तीफा दे देंगे। वहीं वाईएसआर कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे जगन मोहन रेड्डी 30 मई को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। चलिए जानते हैं कि आखिर कहां कमजोर पड़ी नायडू की पार्टी।
यहां 2014 में हुए चुनाव के बाद तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के हिस्से में 102 सीटें आई थीं। वाईएसआर कांग्रेस को 67 सीट, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 4 सीट, नवोदयम को एक और एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार को मिली थी।
| पार्टी का नाम | सीटों की संख्या |
| तेलुगु देशम पार्टी | 102 |
| वाईएसआर कांग्रेस | 67 |
| भारतीय जनता पार्टी | 4 |
| अन्य | 2 |
राज्य में टीडीपी (Telugu Desam Party) अब तक बड़ी पार्टी बनी हुई थी। जिसके प्रमुख चंद्रबाबू नायडू राज्य के मुख्यमंत्री हैं। यहां मुख्य विपक्षी पार्टी जगन मोहन रेड्डी की वीईएसआर कांग्रेस है। जो इस बार सरकार बनाती दिख रही है। इसके अलावा तेलुगु फिल्मों के अभिनेता पवन कल्याण की जनता सेना पार्टी (जेएसपी) भी चुनाव मैदान में उतरी। राज्य में भाजपा और कांग्रेस ने भी सरकार बनाने के लिए भरपूर कोशिश की है। लेकिन लोगों का झुकाव स्थानीय पार्टियों की ओर अधिक रहता है।