फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Accident News: खड़ी मिनी वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, श्रीशैलम से लौट रहे छह यात्रियों की मौत, 10 घायल

Mon, 30 May 2022 10:20 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलनाडु

सार

डीएसपी जयराम ने बताया कि घायलों को नरसरावपेट के गुरजाला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
आंध्र के पलनाडु जिले में हुआ भीषण हादसा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में बीती रात एक खड़ी लॉरी में ट्रक जा घुसा। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। लॉरी सवार लोग श्रीशैलम से लौट रहे थे। बीती रात हुई यह टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे के बाद ट्रक मिनी वैन पर पलट गया। 
विज्ञापन

डीएसपी जयराम ने बताया कि घायलों को नरसरावपेट के गुरजाला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार हादसा पलनाडु जिले के रेंटाचिंटाला गांव में हुआ। दुर्घटना के समय हादसे की शिकार लॉरी (मिनी वैन) में 39 यात्री सवार थे। मिनी वैन श्रीशैलम से आ रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हताहतों को अस्पताल भेजा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें