देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2706 नए केस मिले हैं। शनिवार को 2828 केस मिले थे। इस दौरान 25 और लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई।
सक्रिय केस 611 बढ़कर अब 17,698 पर पहुंच गए हैं। वहीं, कुल मृतक संख्या 5,24,611 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 4,31,55,749 हो गए हैं। सक्रिय केस कुल संक्रमितों के 0.04 फीसदी हैं। वहीं, कोविड रिकवरी रेट 98.74 फीसदी है। दैनिक संक्रमण दर 0.97 तो साप्ताहिक दर 0.58 फीसदी है। कोरोना मृत्यु दर की बात करें तो यह फिलहाल 1.22 फीसदी है।
24 घंटे में 2070 लोग स्वस्थ हो गए। इस तरह अब तक कुल 4,26,13,440 संक्रमित इस महामारी से उबर चुके हैं। कोरोना टीकाकरण अभियान की बात करें तो अब तक देश में कुल 193.31 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।