टीपू सुल्तान पर राहुल गांधी के बयान के बाद केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और सिद्धारमैया वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने राहुल पर सांप्रदायिक और बेईमान राजनीति करने का आरोप लगाया।
आपको बता दें कि राहुल गांधी ने टीपू सुल्तान को सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक बताया था। टीपू सुल्तान से जुड़े सवाल पूछे जाने पर राहुल ने कहा था कि वह टीपू के काम से प्रभावित हैं, उन्होंने संकट की घड़ी में मंदिर की मदद की थी। राहुल का टीपू को सेक्युलर बताने के बाद बीजेपी और कांग्रेस में नई जुबानी जंग शुरू हो गई है।
अनंत ने कहा कि कर्नाटक में टीपू सुल्तान को हिंदुओं पर अत्याचार और उनका दमन करने के लिए जाना जाता है, जोकि कर्नाटक के इतिहास में काला अध्याय है। ये वे लोग हैं जो तुगलक फेस्टिवल का भी आयोजन कर सकते हैं।