फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anand Mahindra Tweet: घुटने भर पानी में चलने के लिए स्टूल का लिया सहारा, आनंद महिंद्रा बोले- कमाल का अविष्कार! 

Sat, 09 Jul 2022 01:59 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

आनंद महिंद्रा ने जो वीडियो पोस्ट किया है, उसके साथ एक सुंदर संदेश भी लिखा है। उनका कहना है कि पुरानी कहावत है-आवश्यकता ही आविष्कार की जननी होती है...
विज्ञापन
आनंद महिंद्रा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के लोग हर काम को सरल बनाने के लिए 'जुगाड़' लगाने में माहिर होते हैं। यहां के लोग अपने जुगाड़ से हर मुश्किल का हल निकाल लेते हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिस उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया है। आनंद महिंद्रा अक्सर ऐसी पोस्ट या वीडियो शेयर करते रहते हैं। इस बार भी उन्होंने ऐसा ही कमाल का वीडियो शेयर किया है।

विज्ञापन

आवश्यकता आविष्कार की जननी
आनंद महिंद्रा ने जो वीडियो पोस्ट किया है, उसके साथ एक सुंदर संदेश भी लिखा है। उनका कहना है कि पुरानी कहावत है-आवश्यकता ही आविष्कार की जननी होती है...

आनंद महिंद्रा का पोस्ट
आनंद महिंद्रा द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियों में एक युवक ने घुटनेभर जलभराव वाले इलाके को पार करने के लिए प्लास्टिक के दो स्टूल से अनोखा 'जुगाड़' बैठाया है। पानी में उसे उतरना नहीं पड़े इसके लिए इस युवक ने स्टूल में रस्सी बांध ली है जिसकी मदद से वो एक स्टूल को उठाकर आगे रखता है, फिर दूसरे स्टूल को और इस तरह वह स्टूल के साथ कदमताल करते हुए पानी से भरा रास्ता पार कर लेता है।
विज्ञापन



हालांकि अपने ट्वीट ने आनंद महिंद्रा ने यह नहीं बताया कि यह वीडियो किस क्षेत्र का है, लेकिन वीडियो देखकर लगता है कि ये पूर्वी भारत के किसी इलाके का है। वैसे भी इन दिनों असम और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में भीषण बाढ़ आई हुई है। ऐसे में संभव है कि ये वीडियो उस क्षेत्र का हो।

आनंद महिंद्रा के इस वीडियो पर कई नेटिजन्स ने रिट्वीट करते हुई अपनी प्रतिक्रिया दी है। सचिन सारगोई नाम के एक यूजर ने लिखा... इतना पोस्ट लाते कहां से हो..? घर में खेती है तुम्हारी?

वहीं राज कुमार (राहुल तिवारी) नाम के एक यूजर ने कहा, भारत तो जुगाड़ की धरती है ही सर, यहां के जुगाड़ के सामने दुनिया नतमस्तक है। सुशांत सांत्रा नाम के एक यूजर ने कहा, सरल और प्रभावी उपाय। "जुगाड़ू" की यह सोच कि भारतीय बहुत अच्छे हैं।

विज्ञापन




एक यूजर ने कहा, उत्कृष्ट विचार। लेकिन मुंबई लोकल ट्रेन में इन दोनों स्टूल को ले जाना नामुमकिन, कुछ नए विचार के बारे में सोचने की जरूरत है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें