भारत के लोग हर काम को सरल बनाने के लिए 'जुगाड़' लगाने में माहिर होते हैं। यहां के लोग अपने जुगाड़ से हर मुश्किल का हल निकाल लेते हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिस उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया है। आनंद महिंद्रा अक्सर ऐसी पोस्ट या वीडियो शेयर करते रहते हैं। इस बार भी उन्होंने ऐसा ही कमाल का वीडियो शेयर किया है।
हालांकि अपने ट्वीट ने आनंद महिंद्रा ने यह नहीं बताया कि यह वीडियो किस क्षेत्र का है, लेकिन वीडियो देखकर लगता है कि ये पूर्वी भारत के किसी इलाके का है। वैसे भी इन दिनों असम और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में भीषण बाढ़ आई हुई है। ऐसे में संभव है कि ये वीडियो उस क्षेत्र का हो।
आनंद महिंद्रा के इस वीडियो पर कई नेटिजन्स ने रिट्वीट करते हुई अपनी प्रतिक्रिया दी है। सचिन सारगोई नाम के एक यूजर ने लिखा... इतना पोस्ट लाते कहां से हो..? घर में खेती है तुम्हारी?
वहीं राज कुमार (राहुल तिवारी) नाम के एक यूजर ने कहा, भारत तो जुगाड़ की धरती है ही सर, यहां के जुगाड़ के सामने दुनिया नतमस्तक है। सुशांत सांत्रा नाम के एक यूजर ने कहा, सरल और प्रभावी उपाय। "जुगाड़ू" की यह सोच कि भारतीय बहुत अच्छे हैं।