फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: CST पर तैनात RPF कांस्टेबल ने की आत्महत्या

Sun, 05 Mar 2017 08:33 AM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर तैनात रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ) कॉन्स्टेबल के शनिवार देर रात कथित तौर खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय आरपीएफ कॉन्स्टेबल दलवीर सिंह ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या की, जिस वक्त यह घटना हुई दलवीर को ड्यूटी के लिए गुजरात मेल पर जाना था।
विज्ञापन


इससे पहले दलवीर आरपीएफ के शस्त्रागार गया था, जहां उसे एके-47 असॉल्ट गन दी जानी थी। हालांकि, अभी तक इस घटना का मकसद सामने नहीं आ पाया है।

दुर्घटना स्थल पर गए एक आरपीएफ अधिकारी ने बताया कि दलवीर ने कुर्सी पर बैठकर अपने सीने में गोली मारी। जहां यह घटना हुई है वह कमरा स्टेशन बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर है।

हरियाणा के रहने वाले दलवीर की मुंबई सेंट्रल में यह पहली पोस्टिंग थी। आरपीएफ के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि दलवीर को जगजीवन अस्पताल ले जाया गया था जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें