फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी छलांग:  भारतीय रक्षा कंपनी ने इस्राइल को पछाड़ा, सेना की एके-47 को और खतरनाक बनाएगी स्वदेशी फर्म 

Mon, 01 Nov 2021 08:26 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एके-47 भारतीय सेना का बुनियादी हथियार है। स्वदेशी फर्म इस हथियार को अपग्रेड करेगी, जिससे यह काम करने में और भी ज्यादा आसान हो जाएगी। अभी यह कंपनी छोटी संख्या में एके-47 को अपग्रेड करेगी, लेकिन बाद में इसे और ऑर्डर भी मिल सकते हैं। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कुछ सालों में रक्षा क्षेत्रों में हुए बदलाव और आत्मनिर्भरता के लिए उठाए गए कदमों का असर अब दिखाई देने लगा है। भारतीय रक्षा कंपनियां कई विदेशी कंपनियों को पछाड़कर खुद को स्थापित कर रही हैं। इसी के तहत भारतीय सेना की एके-47 असॉल्ट राइफल को अपग्रेड करने के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनियों में बंगलूरू की एसएसएस डिफेंस सामने आई है। इस रक्षा कंपनी ने अपने प्रतिद्वंदी को बोली में पछाड़ दिया है। अगर सबकुछ ठीक रहा था तो चार साल पहले स्थापित हुई एसएसएस डिफेंस भारतीय सेना की एके-47 असॉल्ट राइफल की छोटी संख्या को अपग्रेड करेगी।   

विज्ञापन


छोटे हथियार और गोला-बारूद बनाती है कंपनी 
बंगलूरू की एसएसएस डिफेंस छोटे हथियारों व गोला-बारूद की निर्माता कंपनी है। इस कंपनी ने ही भारतीय सेना के लिए कलाश्निकोव राइफल को अपग्रेड किया था। अधिकारियों का कहना है कि यह भारतीय फर्म दक्षिणी पश्चिमी कमान की एक सेना इकाइ्र के पास 24 एके-47 राइफल को अपग्रेड करेगी। अगर यह अपडेटशन सही से हुआ तो कंपनी को और बड़े ऑर्डर भी मिल सकते हैं। 

और खतरनाक होगी एके-47
सैन्य अधिकारियों का कहना है कि एके-47 भारतीय सेना का एक बुनियादी हथियार है। इस हथियार ने सेना की कई आवश्यकताओं को पूरा किया है। अधिकारियों का कहना है कि एसएसएस डिफेंस भारतीय सेना के इस हथियार को और भी ज्यादा खतरनाक और काम करने में आसान बना देगी। उन्होंने बताया कि इस अपग्रेडेशन में टेक्टिकल फ्लैशलाइट, लेजर लाइट, फ्लैश हैडर, डस्ट कवर, हैंड गार्ड व कई तरह के ग्रिप भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें