फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा: लुका-छुप्पी खेल के बहाने आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, छह नाबालिग गिरफ्तार

Mon, 31 Aug 2020 11:31 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
विज्ञापन
नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

त्रिपुरा के एक गांव में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उनमें से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची को लुका-छुप्पी खेलने के बहाने बाहर बुलाया गया था।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ये सातों आरोपी नाबालिग हैं और पश्चिमी त्रिपुरा के रहने वाले हैं। इन सात आरोपियों में से एक आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों में से चार को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

इसके अलावा दो अन्य नाबालिगों, जिनकी उम्र 12 साल है, उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण होने की वजह से अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। न्य कैपिटल कॉन्प्लेक्स की उप-संभागिय पुलिस अधिकारी प्रिया मजूमदार ने बताया है कि बच्ची के पिता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार इन किशोरों ने बच्ची को लुका-छुप्पी खेलने के बहाने बुलाया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि ये घटना बीते शुक्रवार की है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें