फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: पुणे एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान की टग ट्रैक्टर से टक्कर, फ्लाइट में मौजूद थे 180 यात्री

Fri, 17 May 2024 04:07 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एयर इंडिया (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन
एयर इंडिया की दिल्ली आ रही फ्लाइट के साथ शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, पुणे एयरपोर्ट के रनवे पर विमान एक टग ट्रैक्टर से टकरा गया। यह घटना गुरुवार की है, इस दौरान विमान में 180 यात्री मौजूद थे। एयरपोर्ट के अधिकारी ने इस घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


एयरपोर्ट के अधिकारी ने बताया, "विमान में 180 यात्री मौजूद थे। विमान की नाक और लैंडिंग गियर के पास एक टायर क्षतिग्रस्त हो गया। इस टक्कर के बादचालक दल के सभी सदस्य और यात्री सुरक्षित हैं।"

इस घटना को लेकर एयर इंडिया ने एक बयान जारी किया। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, "पुणे से दिल्ली के लिए उड़ान भरने के दौरान हमारे एक विमान के साथ दुर्घटना घटी। इसके बाद विमान को जांच के लिए रोक लिया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया और उड़ान रद्द कर दी गई। यात्रियों को उनका पूरा किराया वापस कर दिया गया है। आगे के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन वाले यात्रियों को अन्य वाहनों से दिल्ली भेजा गया। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।"
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए एक यात्री ने कहा, "उड़ान चार बजे रवाना होने वाली थी। उड़ान भरने के लिए रनवे की तरफ जाते समय विमान एक टग ट्रैक्टर से टकरा गया। हम लगभग एक घंटे तक अंदर ही रहे। पायलट ने हमें घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद हमें विमान से उतार दिया गया। उन्होंने आगे कहा, यात्रियों को वैकल्पिक उड़ान व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई। हम छह घंटे तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे। शाम के साढ़ सात बजे यात्रियों को नाश्ता दिया गया।" इस घटना के कारण यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। हालांकि, यह घटना कैसे घटी, इसे लेकर एयरलाइन की तरफ से कोई विवरण जारी नहीं किया गया है। 
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें