सांसद नवनीत राणा ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि घटना को अंजाम देने वाले हत्यारों को सार्वजनिक तौर पर फांसी होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई देश में इस तरह के अपराध करने की हिम्मत नहीं जुटा सके।
सांसद नवनीत राणा ने पति के साथ उमेश कोल्हे के घर के सामने हनुमान चालीसा का पाठ कर हत्यारों को सार्वजनिक तौर पर फांसी देने की मांग की है। उमेश ने नुपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली थी।
विज्ञापन
उमेश कोल्हे के घर के घर के बाहर हनुमान चालीसा
निर्दलीय लोकसभा सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा ने शनिवार को उमेश कोल्हे के घर के सामने हनुमान चालीसा का पाठ किया। उन्होंने कोल्हे के हत्यारों को सार्वजनिक तौर पर फांसी देने की मांग की है। भाजपा से निलंबित पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर 21 जून को एक पोस्ट डाली थी जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गई थी।
केंद्रीय गृहमंत्री से मामले में कड़ी कार्रवाई कराने की मांग
सांसद नवनीत राणा ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि घटना को अंजाम देने वाले हत्यारों को सार्वजनिक तौर पर फांसी होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई देश में इस तरह के अपराध करने की हिम्मत नहीं जुटा सके। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मामले में कड़ी कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
21 जून को हुई थी उमेश कोल्हे की हत्या
बता दें कि उमेश कोल्हे (54) पर कुछ लोगों ने 21 जून को उनपर चाकू से हमला कर दिया था। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, केमिस्ट ने नुपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली थी, जिसने मई में एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मुहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी की हिरासत में सभी सात आरोपी
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 5 जुलाई को अमरावती पुलिस से मामले की जांच अपने हाथ में ली थी। मुंबई की एक विशेष अदालत ने सात जुलाई को सातों आरोपियों को 15 जुलाई तक एनआईए की हिरासत में भेज दिया है।