फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंक को शह देने वालों में डर पैदा करने में कामयाब रही है सरकार : अमित शाह

Fri, 01 Mar 2019 11:07 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि मोदी सरकार पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर अपनी कार्रवाई के जरिए आतंकवाद को शह देने वालों में डर पैदा करने में कामयाब रही है। उन्होंने पुलवामा हमले की निंदा नहीं करने पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की आलोचना करते हुए कहा कि भारत उन पर भरोसा कैसे कर सकता है।  

विज्ञापन


एक कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पुलवामा के बाद भारतीय वायुसेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक से संदेश गया है कि यह 2009 से 2014 वाली सरकार नहीं है। इस बाबत जिक्र करने पर कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने भारत से बातचीत की पेशकश की है, शाह ने कहा कि इमरान खान को कम से कम एक बार पुलवामा हमलों की निंदा करनी चाहिए थी। उन्होंने इस हमले की निंदा में दो शब्द भी नहीं कहे, ऐसे में हम उन पर भरोसा कैसे कर सकते हैं?

स्थिति शायद उनके नियंत्रण में ना हो लेकिन कम से कम एक बार वह निंदा तो कर ही सकते थे। उन्होंने कहा कि भारत की कार्रवाई के सबूत सेना ने दिए हैं। देश के भीतर जो लोग सवाल उठा रहे हैं वो पाकिस्तान को खुश करने का काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


शाह ने कहा कि मुझे लगता है कि आजादी के बाद से आतंकवाद से निपटने में हमारी सरकार का ट्रैक रिकॉर्ड सबसे बेहतर रहा है। मोदी सरकार की नीति आतंकवाद से कड़ाई से निपटने की है। हमारी सरकार के कार्यकाल में सबसे ज्यादा आतंकियों का खात्मा किया गया है। हम आतंकी हमलों का ऐसा मुंहतोड़ जवाब देंगे कि दुश्मन दोबारा ऐसा करने से पहले दस बार सोचेगा।

विज्ञापन

अभिनंदन की वापसी का फैसला हमारी कूटनीतिक विजय

अमित शाह ने कहा कि इतने कम समय में पाकिस्तान द्वारा विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी के फैसले को मुमकिन बनाना मोदी सरकार की एक बड़ी कूटनीतिक जीत है। पाकिस्तान और भारत को एक समान नहीं माना जा सकता है क्योंकि एक (पाकिस्तान) आतंकवाद को प्रायोजित करता जबकि दूसरा (भारत) आत्मरक्षा में काम कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें