फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री पद के सवाल पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

Fri, 01 Mar 2019 08:26 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को दोटूक कहा कि वह प्रधानमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं। खुद को पक्का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि उनके लिए देश सर्वोपरि है। 

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने पर खुद को पीएम बनाने जाने के कयास पर वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि यह मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखने जैसा है।

वह पीएम पद की दौड़ में नहीं हैं। नरेंद्र मोदी पीएम हैं और दोबारा भी वही बनेंगे। उनके नेतृत्व में देश विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। हम उनके पीछे खड़े हैं। खुद को कैलकुलेशन से परे रहने वाला नेता बताते हुए कहा कि भाजपा एक बार फिर से पूर्ण बहुमत से सत्ता में वापसी कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बार अपनी लोकसभा सीट पर पिछली बार के 3.5 लाख वोट के मुकाबले 5 लाख वोट मिलेंगे। उन्होंने कहा कि वह न तो कोई सपना देख रहे हैं और न ही इसके लिए कोई लामबंदी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वह पीआर से पूरी तरह दूर हैं। उन्होंने कहा कि उनका मकसद ग्रामीणों, किसानों का कल्याण और सामाजिक-आर्थिक क्षेत्र में बदलाव लाना है। वह काम में लगे रहने वाले और कठिन परिश्रम में विश्वास करने वाले व्यक्ति हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें