फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga day: अमित शाह बोले-पीएम मोदी ने योग से भारतीय संस्कृति को पहचान दिलाई, 170 देशों में हो रहा है आयोजन

Wed, 21 Jun 2023 07:14 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अहमदाबाद में एक नवनिर्मित उद्यान का उद्घाटन करते हुए अमित शाह ने कहा, पूरी दुनिया ने योग को अपनाया है और 21 जून को 170 से ज्यादा देशों में योग दिवस का आयोजन किया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस प्राचीन ज्ञान को जन आंदोलन में बदल दिया है।
विज्ञापन
सहकारिता मंत्री अमित शाह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के जरिये भारतीय संस्कृति और परंपरा को पूरे विश्व में पहुंचा दिया। उन्होंने कहा, 21 जून को पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जाता है।

विज्ञापन


रेलवे ओवर ब्रिज का उद्घाटन किया
अहमदाबाद में एक नवनिर्मित उद्यान का उद्घाटन करते हुए अमित शाह ने कहा, पूरी दुनिया ने योग को अपनाया है और 21 जून को 170 से ज्यादा देशों में योग दिवस का आयोजन किया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस प्राचीन ज्ञान को जन आंदोलन में बदल दिया है। नरेंद्रभाई ने योग को लोगों को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया, जिसने बहुत लोगों की जिंदगी बदल दी है। इससे पहले शाह ने जगतपुर में एक रेलवे ओवर ब्रिज का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन संघ (क्रेडाई) से जुड़े बिल्डरों और उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण और इसे जन आंदोलन बनाने की अपील भी की। 

जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना और मंगला आरती की
गृह मंत्री शाह ने रथ यात्रा के अवसर पर मंगलवार सुबह जमालपुर इलाके में 400 साल पुराने जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना और मंगला आरती की। माना जाता है कि देश में पुरी की जगन्नाथ रथयात्रा के बाद अहमदाबाद में दूसरी सबसे बड़ी रथयात्रा निकलती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें