फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह बोले- हिंदू विरोधी है कर्नाटक सरकार, कर रही वोट बैंक की राजनीति

Wed, 10 Jan 2018 03:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चित्रादुर्गा में कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं सीएम के उन सवालों का जवाब देने आया हूं जिसमें उन्होंने पूछा था कि केंद्र सरकार ने कर्नाटक के लिए क्या किया? शाह ने कहा कि यूपीए सरकार ने 13वें फाइनेंस कमीशन के मुताबिक कर्नाटक को 88 हजार 583 करोड़ रुपये आबंटित किये गए थे। जबकि हमारी सरकार ने 14 वें फाइनेंस कमीशन के मुताबिक कर्नाटक को 2 लाख 19 हजार करोड़ रुपये आबंटित किये। 

विज्ञापन


शाह ने कहा कि केंद्र द्वारा दिये गए रुपयों का कर्नाटक सरकार ने क्या किया? क्या इन रुपयों का उपयोग गांवों में हुआ? अपने गांवों में किसी कांग्रेस कार्यकर्ता के घर को देखिये, पांच साल पहले उनके घर में कुछ नहीं था लेकिन आज चार मंजिला घर बना हुआ है। उनके घर के सामने महंगी गाड़ियां खड़ी हुई हैं।

शाह ने कहा कि कर्नाटक सरकार वोट बैंक की राजनीति कर रही है। यह हिंदुत्व विरोधी सरकार है। इन्होंने SDPI के खिलाफ सभी केसों को खत्म कर दिया है। SDPI एक भारत विरोधी संगठन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें