फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: 'सीएए को लागू करना है तो लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को दें वोट', कोलकाता में गरजे अमित शाह

Wed, 29 Nov 2023 03:14 PM IST
श्वेता महतो एन. अर्जुन, कोलकाता

सार

अमित शाह की रैली का विरोध विपक्ष काले कपड़े पहनकर करेंगे। इस रैली को लेकर भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि उन्होंने इस रैली के लिए अदालत से अनुमति ली है।
विज्ञापन
Amit Shah - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता के धर्मतल्ला में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रैली को संबोधित किया। इस दौरान लोगों में भारी उत्साह देखने को मिली। बुधवार की इस रैली के लिए मंगलवार शाम से ही लोग बंगाल के विभिन्न हिस्सों से कोलकाता पहुंचने शुरू हो गए थे। भाजपा की इस रैली के लिए तैयारियां भी जोरो शोरों से की गई थी। 

विज्ञापन


सीएए को लेकर कही ये बात
रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि बंगाल की जनता भ्रष्ट तृणमूल सरकार (टीएमसी) को सत्ता से बाहर करने वाली है। उन्होंने कहा, 'कोलकाता में प्रतिवाद सभा को संबोधित करते हुए मैं यह कहता हूं कि बंगाल के लोग टीएमसी सरकार को उखाड़ फेकने के लिए तैयार है।'

केंद्रीय गृहमंत्री ने आगे कहा, 'अगर बंगाल में विकास चाहिए, सीमाओं की सुरक्षा चाहिए, सीएए लागू करना है तो अगले वर्ष लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना होगा। इसके साथ ही बंगाल से भारी मतों से भाजपा के सदस्यों को जीताकर संसद भेजना होगा।' धर्मतला में भाजपा की विशाल रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'बंगाल की भूमि ने हमेशा देश को दिशा दिखाई। 2014 में मैं आया था, यहीं से मैंने बंगाल की जनता से तृणमूल कांग्रेस को हटाने का कॉल दिया था।'
विज्ञापन


 डरती हैं दीदी कहीं भतीजे का नाम नहीं ले लें
गृहमंत्री ने कहा, बंगाल को पूरे भारत के अंदर भ्रष्टाचार के कारण बदनाम करने का काम ममता बनर्जी की सरकार ने किया। कोई गाय तस्करी तो कोई कोयला तो कोई भर्ती घोटाले में और कोई राशन घोटाले में गिरफ्तार है। इन्होंने बंगाल की जनता का अरबों-खरबों रुपये खाया है। मैं ममता बनर्जी को चुनौती देता हूं, अगर आपमें हिम्मत है, तो ज्योतिप्रिय मलिक, अणुब्रत मंडल और पार्थ चटर्जी को तृणमूल कांग्रेस से सस्पेंड करके दिखाइए, तो बंगाल की जनता मानेगी। उन्होंने कहा, वो नहीं कर सकती। हर रोज दुर्गा का पाठ कर रही हैं, कि ये तीन कहीं भतीजे का नाम नहीं बता दे। जो खुद मिले हुए हैं, वो बंगाल को भ्रष्टाचार से मुक्त नहीं कर सकते।

सीएए देश का कानून, कोई रोक नहीं सकता: गृहमंत्री
इस दौरान, अमित शाह ने कहा कि अवैध घुसपैठ, चरण सीमा पर है। असस की जनता ने भाजपा सरकार बना दी। असम की सरहदों से परिंदा भी पर नहीं मार सकता और बंगाल में सोशल मीडिया पर लिख रहा है कि अगर आधार कार्ड चाहिए, वोटर कार्ड चाहिए तो इस नंबर पर संपर्क कीजिए। बंगाल पुलिस चुप है। जिस राज्य में इतनी घुसपैठ होती है, वहां कभी विकास हो सकता है क्या।

 सीएए को लेकर शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा 2026 में राज्य में दो तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। अगले साल लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का नींव तैयार करेगा। उन्होंने कहा, ममता दीदी, सीएए देश का कानून है। इसको कोई रोक नहीं सकता। हम सीएए को लागू करके रहेंगे। जो वहां से आए हैं, वे सभी हिंदू भाई और बहनों का इस देश पर उतना ही अधिकार है, जितना मेरा और आपका अधिकार है। उनको अपने अधिकार से कोई वंचित नहीं कर सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें