फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह ने महाराष्ट्र के भाजपा नेताओं से की मुलाकात, शिवसेना से बनाई दूरी

Tue, 03 Sep 2019 07:36 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को यहां मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित पार्टी के अन्य नेताओं से मुलाकात की लेकिन सहयोगी दल शिवसेना से दूरी बनाए रखी। अपनी मुंबई यात्रा में वह मुख्यमंत्री के मालाबार हिल्स पर बने आधिकारिक आवास वर्षा में पहुंचे। 

विज्ञापन


पार्टी से मिली जानकारी के मुताबिक शाह का यह दौरा राज्य के भाजपा नेताओं से मुलाकात तक सीमित है और वह प्रभादेवी में बने सिद्धिविनायक के मंदिर में भी गए। रविवार शाम को शाह ने इस राज्य के सोलापुर में फडणवीस की महाजनसंदेश यात्रा के दूसरे चरण के समापन समारोह में हिस्सा लिया था। वह रात में वहीं रुके और इस दौरान उनकी फडणवीस, राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल और अन्य नेताओं से भेंट हुई।  

सियासी गलियारों में चर्चा थी कि शाह सेना के नेताओं से मुलाकात हो सकती है लेकिन भाजपा प्रमुख ने शिवसेना से दूरी बनाए रखी। साल 2014 में भाजपा और शिवसेना ने अलग अलग चुनाव लड़ा था। उसके बाद से विपक्षी कांग्रेस और एनसीपी के कई विधायक और नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं।
विज्ञापन


इतना ही नहीं पीएम मोदी के सात सितंबर को प्रस्तावित दौरे के समय कुछ और नेताओं के भी भाजपा में आने की संभावना है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना केंद्र और महाराष्ट्र में भाजपा का सहयोगी दल है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें