फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याज आयात के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में अहम बैठक

Fri, 22 Nov 2019 07:08 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1.2 लाख टन प्याज के आयात के केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले पर कार्यान्वयन को लेकर एक अहम बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, पीयूष गोयल और नरेंद्र सिंह तोमर भी शामिल हैं।

विज्ञापन

 
बता दें कि प्याज के बढ़ते दामों पर लगाम लगाने के लिए कैबिनेट की बैठक में 1.2 लाख टन प्याज के आयात का निर्णय लिया गया था। अब इस फैसले के कार्यान्वयन को लेकर खाद्य मंत्री राम विलास पासवान, रेल मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर के साथ अमित शाह ने बैठक की है। 

पिछले दो महीने में प्याज के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। फिलहाल ये 70-80 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद इसके दाम में कमी नहीं आई है। महाराष्ट्र में बेमौसम हुई बरसात को इसकी वजह बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें