फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू परिवार के छह लोगों को वापस पाकिस्तान जाने वाले नोटिस पर गृह मंत्रालय ने लगाई रोक

Fri, 22 Nov 2019 06:48 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गृह मंत्रालय - फोटो : ANI
विज्ञापन

पाकिस्तान से भारत आए 19 हिंदू लोगों में से छह लोगों को वापस पाकिस्तान भेजे जाने वाले नोटिस पर गृह मंत्रालय ने रोक लगा दी है। फिलहाल वो अभी राजस्थान के जोधपुर में रह रहे हैं। गृह मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी।19 लोगों का हिंदू परिवार कई साल पहले पाकिस्तान से भारत आया था। 

विज्ञापन

 




हाल ही में, स्थानीय खुफिया विंग ने परिवार के छह सदस्यों को पाकिस्तान वापस जाने के लिए कहा था। जिसके बाद यह परिवार परेशानी में आ गया। दरअसल, यह परिवार पाकिस्तान में हो रहे जुल्मों से मुक्ति पाने के लिए पाकिस्तान से भागकर हिंदुस्तान आ गया था। 

उनको लगा था कि हिंदुस्तान आने के बाद उनकी सारी तकलीफें खत्म हो जाएंगी। लेकिन जब इस परिवार के कुछ सदस्यों को वापस पाकिस्तान भेजने की बात सामने आई तो गुरुवार को यह परिवार जिला कलेक्टर पहुंचा। मीडियो के जरिए यह मामला गृह मंत्रालय तक भी पहुंचा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें