रैली को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यदि भाजपा राज्य की सत्ता में आती है तो मुख्यमंत्री पिछड़ी जाति से बनेगा। लेकिन अगर जनता ने बीआरएस या कांग्रेस को वोट देती है, तो मुख्यमंत्री केवल एक विशेष परिवार से ही बनेगा।
तेलंगाना के हुजुराबाद में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीआरएस सरकार (केसीआर की सरकार) पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि केसीआर की सरकार को लेकर जनता के बीच गुस्सा का महौल है। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि तेलंगाना की जनता के चंद्रशेखर राव को दोबारा राज्य की सत्ता में नहीं देखना चाहती है।
विज्ञापन
पिछड़ी जाति से होगा मुख्यमंत्री: अमित शाह
रैली को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'यदि भाजपा राज्य की सत्ता में आती है तो मुख्यमंत्री पिछड़ी जाति से बनेगा। लेकिन अगर जनता ने बीआरएस या कांग्रेस को वोट देती है, तो मुख्यमंत्री केवल एक विशेष परिवार से ही बनेगा।' उन्होंने भीड़ से पूछा, '30 नवंबर को केसीआर की सरकार बदलेगी या नहीं? पिछड़े जाति के सदस्यको मुख्यमंत्री बनना चाहिए या नहीं?' बता दें कि पीएम मोदी से लेकर भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह ने भी कहा कि भाजपा के आने से राज्य का मुख्यमंत्री पिछड़ी जाति से ही बनेगा।
कांग्रेस और केसीआर सरकार को निशाने पर लेते हुए अमित शाह ने कहा, 'कांग्रेस और केसीआर के बीच में मैच फिक्सिंग हुआ है। अगर कांग्रेस को वोट दिया तो वो केसीआर को यहां का मुख्यमंत्री बनाएंगे और केसीआर राहुल गांधी को दिल्ली में प्रधानमंत्री बनाएंगे। लेकिन मैं केसीआर को कहने आया हूं कि यहां उनकी सरकार नहीं बन रही है और ऊपर राहुल गांधी के लिए जगह नहीं है क्योंकि फिर से नरेंद्र मोदी पीएम बनने वाले हैं।'
विज्ञापन
अमित शाह ने बताया कि तेलंगाना के विकास के लिए पीएम मोदी ने अनगिनत पहल की है। दस सालों में कांग्रेस ने संयुक्त आंध्र प्रदेश के लिए केवल दो लाख करोड़ रुपये ही आवंटित किया था, लेकिन भाजपा ने अकेले तेलंगाना के लिए सात लाख करोड़ रुपये आवंटित किया है।