फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा के बाद पश्चिम बंगाल पहुंचे अमित शाह, बोले- 'शोनार बांग्ला' कहां है?

Tue, 29 Jan 2019 04:54 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
Amit Shah
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को ओडिशा के कटक के बाद पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर पहुंचे हैं। जहां उन्होंने राज्य की ममता सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बंगाल का क्या हुआ? शोनार बांग्ला (मेरा सोने का बंगाल या मेरा सोने जैसा बंगाल) कहां गया? भारत में बंगाली आज भी इसे देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी बंगाल की ओर देख रहे हैं। शाह ने कहा कि इस राष्ट्र के लिए एक बार फिर मोदी जी को पीएम बनाने के लिए चुनाव हो सकता है। लेकिन बंगाल के लिए चुनाव 'शोनार बांग्ला' बनाना है।   

विज्ञापन

 



इससे पहले उन्होंने ओडिशा के कटक में बोलते हुए कहा कि यहां ऐसी सरकार है जो विकास करना नहीं जानती है। उन्होंने कहा कि हम एक ऐसी सरकार देंगे जो ओडिशा को नंबर वन बनाएगी। अमित शाह ने लोगों से अपील की कि आप नरेंद्र मोदी जी को पांच साल दे दीजिए, हम ओडिशा को देश का नंबर वन राज्य बनाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है नेताओं की पार्टी नहीं है। 2019 का बहुमत स्पष्ट है। पूर्ण बहुमत से नरेंद्र मोदी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि नया भारत बना रहे हैं, अब नया ओडिशा बनाना चाहते हैं। एक ऐसे ओडिशा की रचना नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हो सकती है, जहां गरीबी न हो, बीमारी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें