मिजोरम में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पश्चिम टुईपुई विधानसभा क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से उतरते समय पांव फिसल जाने की वजह से जमीन पर गिर गए। उनका यह वीडियो अब यहां सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सूत्रों ने बताया कि शाह हेलीकॉप्टर से नीचे उतरते समय फिसल गए और जमीन पर गिर पड़े। दक्षिण पश्चिम मिजोरम का यह इलाका चकमा जनजाति का गढ़ है। भाजपा अबकी राज्य में अपना खाता खोलने के लिए इन आदिवासियों को लुभाने का प्रयास कर रही है।
राज्य की 40 विधानसभा सीटों के लिए 28 नवंबर को मतदान होना है। अमित शाह ने राज्य में कई चुनावी रैलियों को संबोधित किया। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लुंगलेई में भाजपा की एक चुनावी रैली को संबोधित किया।