इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक बच्चे ने कितनी समझदारी के साथ देश के नाम एक संदेश जारी किया है। कैसे डॉक्टर कोरोना को हराने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं और दूसरी तरफ कुछ नासमझ लोग डॉक्टरों और पुलिस की कोशिशों को नाकाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर को बनाने वाले बच्चे की बहुत तारीफ भी की जा रही है। इस तस्वीर का एक ही लक्ष्य है कि लोग जो कोरोना को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, उन्हें जरूरी संदेश मिले।
कोरोना के प्रति जागरुक करते बच्चे
- फोटो : social media
देश में अलग-अलग हिस्सों से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं जहां छोटे बच्चे वीडियो बनाकर लोगों को कोरोना की गंभीरता समझा रहे हैं। इस वीडियो में गांव के कुछ बच्चे कोरोना का संक्रमण कैसे फैलता है, बता रहे हैं। एक बच्चे ने ईंटों को एक पंक्ति में खड़ा कर दिया है। अब इसमें किसी एक ईंट को प्रतीकात्मक तौर पर कोरोना संक्रमित बताया और वीडियो के जरिए दिखाया कि ये वायरस कैसे फैलता है।
यहीं नहीं इस बच्चे ने बड़ी समझदारी के साथ वीडियो में ये भी दिखाया है कि अगर एक ईंट पंक्ति से हट जाती है या पंक्ति तोड़ दी जाती है तो कैसे कोरोना वायरस के फैलने पर रोक लग जाएगी।
ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में काफी आसान भाषा में कोरोना के संक्रमण को समझाया गया है। इस देश के छोटे-छोटे बच्चे तो कोरोना को गंभीरता से ले रहे हैं, ऐसे में बाकी लोगों को ये वीडियो जरूर देखना चाहिए।