लॉकडाउन खत्म होने के बाद निकास रणनीति क्या होगी, अस्पतालों को कैसे तैयार किया जाएगा इसकी तैयारी करनी चाहिए। कार्रवाई में देरी नहीं होनी चाहिए। सरकार नॉन हॉटस्पॉट क्षेत्रों में परीक्षण पर जोर नहीं दे रही है। इस रणनीति को बदलने की जरुरत है। हमें देरी भारी पड़ेगी।
पीएम मोदी से नहीं कोरोना से लड़ने का समय है
राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को लॉकडाउन के दौरान 10 किलो गेहूं-चावल, एक किलो दाल, एक किलो चीनी भूखे लोगों को हर हफ्ते देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी की कई बातों से असहमत होता हूं, लेकिन आज उनसे नहीं बल्कि कोरोना से लड़ने का वक्त है।
देश पर बढ़ने वाला है वित्तीय दबाव
कांग्रेस सांसद ने कहा कि कोरोना की वजह से सदेश पर वित्तीय दबाव बढ़ने वाला है। सरकार को पहले से इसके लिए तैयारी रखनी चाहिए। गोदामों में अन्न भरा पड़ा है लेकिन गरीबों को खाने को नहीं मिल रहा है। सरकार ने प्रवासी मजदूरों को लेकर कई गलतियां की। यदि रणनीति बनाई गई होती तो इस तरह की स्थिति पैदा नहीं होती। राज्यों को सभी प्रवासी मजदूरों का ध्यान रखना चाहिए।
रचनात्मक सहयोग के लिए की टिप्पणी
गांधी ने कहा, 'मैं आलोचना के लिए नहीं, रचनात्मक सहयोग के लिए टिप्पणी कर रहा हूं। सभी राजनीतिक दलों और जनता को इस संकट को मिलकर काम करना होगा।' गांधी ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि आक्रामक ढंग से जांच करिए। बड़े पैमाने पर जांच करिए। रणनीतिक रूप से जांच करिए।