फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के नन्हें कोरोना योद्धा कैसे दे रहे हैं वायरस से लड़ने की सीख, देखें वीडियो

Thu, 16 Apr 2020 03:44 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एक बच्चे की बनाई तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

देश के सामने इस समय दो सबसे बड़ी समस्याएं हैं, एक कोरोना महामारी को हराना और दूसरा लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करना। देश में कुछ लोग कोरोना को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के बाद भी कुछ लोग इसकी गंभीरता को समझ नहीं पा रहे हैं।

विज्ञापन


देश के किसी न किसी कोने से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि कोरोना का इलाज करने गई मेडिकल टीम पर हमला कर दिया गया। कहीं डॉक्टरों की टीम पर पत्थर फेंके जा रहे हैं तो कहीं जांच के लिए आई टीम को डंडे मारकर भगाया जा रहा है। 




देश के कई डॉक्टर, पुलिस और स्वास्थ्य कर्मी कोरोना को हराने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर रोजाना काम कर रहे हैं। लेकिन हमले की तस्वीरें देश में कोरोना योद्धाओं का मनोबल तोड़ने के लिए काफी हैं। लेकिन कुछ तस्वीरें ऐसी भी वायरल हो रही हैं जहां बच्चे आगे बढ़कर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक कर रहे हैं।  

विज्ञापन

एक बच्चे की तस्वीर जो शिक्षा देने के लिए काफी है

इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक बच्चे ने कितनी समझदारी के साथ देश के नाम एक संदेश जारी किया है। कैसे डॉक्टर कोरोना को हराने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं और दूसरी तरफ कुछ नासमझ लोग डॉक्टरों और पुलिस की कोशिशों को नाकाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर को बनाने वाले बच्चे की बहुत तारीफ भी की जा रही है। इस तस्वीर का एक ही लक्ष्य है कि लोग जो कोरोना को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, उन्हें जरूरी संदेश मिले।
विज्ञापन

नन्हें कोरोना योद्धाओं ने बनाया शानदार वीडियो

कोरोना के प्रति जागरुक करते बच्चे - फोटो : social media
देश में अलग-अलग हिस्सों से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं जहां छोटे बच्चे वीडियो बनाकर लोगों को कोरोना की गंभीरता समझा रहे हैं। इस वीडियो में गांव के कुछ बच्चे कोरोना का संक्रमण कैसे फैलता है, बता रहे हैं। एक बच्चे ने ईंटों को एक पंक्ति में खड़ा कर दिया है। अब इसमें किसी एक ईंट को प्रतीकात्मक तौर पर कोरोना संक्रमित बताया और वीडियो के जरिए दिखाया कि ये वायरस कैसे फैलता है। 

यहीं नहीं इस बच्चे ने बड़ी समझदारी के साथ वीडियो में ये भी दिखाया है कि अगर एक ईंट पंक्ति से हट जाती है या पंक्ति तोड़ दी जाती है तो कैसे कोरोना वायरस के फैलने पर रोक लग जाएगी। 
  ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में काफी आसान भाषा में कोरोना के संक्रमण को समझाया गया है। इस देश के छोटे-छोटे बच्चे तो कोरोना को गंभीरता से ले रहे हैं, ऐसे में बाकी लोगों को ये वीडियो जरूर देखना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें