फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19: चीन में बढ़ते मामलों के बीच अदार पूनावाला बोले- हालात चिंताजनक, नियमों का पालन करें

Wed, 21 Dec 2022 02:54 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अदार पूनावाला ने ट्वीट कर कहा, चीन में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की खबर चिंताजनक है। हमें घबराने की जरूरत नहीं है, हमारा कोरोना टीकाकरण अभियान बेहद सफल रहा है।
विज्ञापन
सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन सहित दुनिया के कई देशों में बढ़ते कोरोना संक्रमण ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों से संभावित खतरे को लेकर विशेष ध्यान देने को कहा है। वहीं, दूसरी तरफ कोविशील्ड कोरोना वैक्सीन बनाने वाले सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने भी अपनी चिंता जाहिर की है।

विज्ञापन


अदार पूनावाला ने ट्वीट कर कहा, चीन में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की खबर चिंताजनक है। हमें घबराने की जरूरत नहीं है, हमारा कोरोना टीकाकरण अभियान बेहद सफल रहा है। हमें केंद्र सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए। 
 

चीन में हालात बेहद खराब
रिपोर्ट्स की मानें तो अभी हर रोज चीन में एक से डेढ़ लाख लोग संक्रमित मिल रहे हैं। ये दुनिया के किसी भी दूसरे देश से कहीं अधिक है। इसके अलावा मरने वालों की संख्या भी यहां दो से तीन हजार प्रतिदिन है। एक अनुमान के तहत अगले तीन महीने के अंदर चीन में कोरोना संक्रमण के चलते 10 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो सकती है। 80 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो सकते हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर चीनी सरकार इन आंकड़ों को नहीं मानती है। डब्ल्यूएचओ को मुताबिक चीन में हर रोज 15 से 20 हजार नए संक्रमित मिल रहे हैं। वहीं, रोजाना 60 से 70 लोग जान गंवा रहे हैं। 

विज्ञापन

 

स्वास्थ्य मंत्री ने की उच्च स्तरीय बैठक 
कोरोना को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में आज उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसके बाद मंडाविया ने कहा कि कोरोना अभी गया नहीं है। सभी संबंधित पक्षों को इसे लेकर सतर्क व सावधान रहना है। उधर, नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा कि कोरोना टीकों की तीसरी या ऐहतियाती खुराक अनिवार्य है। इसे सभी को लेना चाहिए। भीड़भाड़ वाली जगह मास्क पहने की सलाह भी दी गई है।

बैठक के बाद मंडाविया ने ट्वीट कर कहा, 'कुछ देशों में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए हमने विशेषज्ञों व अधिकारियों के साथ देश में हालात की समीक्षा की। कोविड अभी गया नहीं है। सभी संबंधित पक्षों को निर्देश दिया गया है कि वे सतर्क रहें और निगरानी को मजबूत करें। हम किसी भी हालात से निपटने के लिए तैयार हैं।' 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें