फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी रक्षा कंपनी ने भारत के लिए प्रदर्शित किया नया लड़ाकू विमान F-21 

Wed, 20 Feb 2019 02:08 PM IST
sapna singla भाषा, बंगलूरू
विज्ञापन
F-21 fighter jet - फोटो : Twitter/@LockheedMartin
विज्ञापन

अमेरिकी रक्षा एवं एयरोस्पेस कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने बुधवार को भारत के लिए नया लड़ाकू विमान एफ-21 प्रदर्शित किया जिसका विनिर्माण स्थानीय स्तर पर होगा। कंपनी की नजर अरबों डॉलर के सैन्य ऑर्डर पर है।

विज्ञापन




कंपनी ने यहां एयर शो ‘एयरो-इंडिया 2019’ के पहले दिन योजना की घोषणा करते हुए कहा कि भारतीय वायुसेना के लिए विशेष तौर पर तैयार किया गया एफ-21 विमान ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत ‘‘बेजोड़’’ अवसर उपलब्ध कराता है और अत्याधुनिक वायु शक्ति भविष्य की दिशा में भारत के कदमों को मजबूत करती है।
विज्ञापन


कंपनी ने एक बयान में कहा कि भारत के लिए लॉकहीड मार्टिन और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स द्वारा एफ-21 का विनिर्माण भारत में किया जाएगा। अमेरिकी रक्षा एवं एयरोस्पेस कंपनी ने पूर्व में भारत को एफ-16 लड़ाकू विमान देने की पेशकश की थी।

कंपनी ने कहा कि एफ-21 भारतीय वायुसेना की विशिष्ट जरूरतों को पूरा करता है और भारत को विश्व के सबसे बड़े लड़ाकू विमान तंत्र से जोड़ता है। लॉकहीड मार्टिन एयरोनॉटिक्स के ‘स्ट्रेटेजी एंड बिजनेस डवलपमेंट’ विभाग के उपाध्यक्ष डॉ. विवेक लाल ने कहा कि एफ-21 बिल्कुल भिन्न है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘नया (एफ-21) विमान भारतीय वायुसेना को अत्याधुनिक और व्यापक गुणों से युक्त लड़ाकू विमान उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। यह बेमिसाल औद्योगिक अवसर भी उपलब्ध कराता है और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों पर भारत-अमेरिका सहयोग की घनिष्ठता को मजबूत करता है।’’ 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें