फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल : आज भी यही सवाल, क्या लगेगी काले धन पर लगाम?

Fri, 11 Nov 2016 02:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
cash - फोटो : ANI
विज्ञापन
कालाधन को लेकर 500 और एक हजार के नोट बैन करने के बाद बेशक हजार सवाल फिजा में तैर रहे हों लेकिन मुख्य मुद्दा यही है कि क्या इससे कालेधन पर लगाम लग पाएगी। सरकार के आदेश के बीच हर कोई इस सवाल का जवाब तलाश रहा है। जनता में सरकार के इस निर्णय को लेकर जबरदस्त बेचैनी है, आमजन की इसी बेचैनी को समझा अमर उजाला डॉटकॉम ने। 
विज्ञापन


इसी को देखते हुए जनता से काफी गहरे तक जुड़े इस मुद्दे पर हमने "क्या 500 और 1000 के नोट बंद करने से काले धन पर लगाम लगेगी?" शीर्षक से ऑनलाइन पोल करवाया। सवाल आमजन के मन का था तो जाहिर सी बात है लोगों की भागीदारी भी जबरदस्त रहनी थी। लेकिन जिस तरह लोगों ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी उसने तमाम पुराने रिकार्ड तोड़ दिए।

आलम ये रहा कि 24 घंटे के पोल के दौरान 25 हजार से ज्यादा लोगों ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी। यानि हर घंटे हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी राय दी। पोल के मामले में 25 हजार के मार्क को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस मुद्दे पर लोगों की रुचि और राय को देखते हुए हमने निर्णय लिया है कि इस सवाल को अगले 24 घंटे तक और जनता के बीच में रखा जाएगा।
विज्ञापन


आज हम कोई नया सवाल नहीं पूछेंगे बल्कि इसी सवाल पर आपकी राय एक बार और जानने का प्रयास किया जाएगा। तो ऐसे में अगर जनता और सरकार से जुड़े इस ज्वलंत मुद्दे पर आप भी अपनी राय रखना चाहते हैं तो हमारी वोटिंग प्रक्रिया अभी जारी है आप अपनी राय रख सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें