फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: रविशंकर की 'मुसलमानों के भाजपा को वोट न देने' की बात से 68 फीसदी लोग सहमत

Sat, 22 Apr 2017 06:34 PM IST
amarujala.com, Presented By : मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय दूरसंचार मंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मुसलमान भाजपा को वोट नहीं देती लेकिन भाजपा फिर भी उनका पूरा समर्थन करती है।
विज्ञापन


एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम देश में शासन कर रहे हैं और 13 राज्यों में हमारे मुख्यमंत्री हैं लेकिन हमारी सरकार ने किसी भी तरह का काम करने वाले मुसलमान को कभी परेशान नहीं किया और न ही किसी को नौकरी से निकाला। मैं जानता हूं कि मुसलमान हमें वोट नहीं देते लेकिन हमारी सरकार फिर भी उन्हें उचित सुविधाएं दे रही है।' 

इसी मुद्दे पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या रविशंकर की 'मुसलमानों के भाजपा को वोट न देने' की बात से आप सहमत हैं?' 
विज्ञापन


पोल के जवाब में हमें कुल 9031 वोट मिले। इनमें 67.93% (6135) लोगों ने हां में जवाब दिया, जबकि 30.33% (2739) लोगों ने कहा कि 'मुसलमानों के भाजपा को वोट न देने' की बात से वह सहमत नहीं हैं। 1.74% (157) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें