फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सरकार का विरोध कर रहे तमिलनाडु के किसानों ने पिया यूरिन

Sat, 22 Apr 2017 06:10 PM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर लगभग एक महीने से ज्यादा समय से तमिलनाडु के किसान अपनी मांगों को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। एएनआई की खबर के मुताबिक किसानों ने विरोध में पेशाब पी लिया है। उन्होंने फिर चेतावनी दी है कि अगर अब भी मांगे नहीं मानी गईं तो वे कल यानि रविवार को मल खाएंगे।
विज्ञापन
Tamil Nadu farmers drink urine protesting over drought relief funds and waiver of farmers' loans at Delhi's Jantar Mantar. pic.twitter.com/LmxqzZktHi — ANI (@ANI_news) April 22, 2017

  आपको बता दें कि तमिलनाडु के किसान अपनी मांगों को लेकर पिछले करीब 38 दिनों से मोदी सरकार के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। इस  बीच में किसानों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान अर्धनग्न हुए, जिंदा चूहा खाया, मरे हुए सांप को मुंह में दबाया,घास खाया और नर की खोपड़ी गले में डालकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। लेकिन किसानों को अभी तक केंद्र सरकार की ओर से कोई भी आस्वासन नहीं दिया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अपना ही यूरिन पीने को मजबूर हुए ये किसान, कल खाएंगे मल अगर नहीं आए मोदी


बता दें कि किसान वित्तीय सहायता देने और कर्जमाफी की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। किसानों का कहना है कि उनकी फसल सूखे की वजह से बर्बाद हो गई है। इसी वजह से किसान सरकार से सहायता की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें