केंद्रीय चुनाव आयोग ने आगामी सभी चुनाव वीवीपैट के जरिए कराने की बात कही। इस बात की जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने दी। इस मौके पर जैदी ने कहा कि हमारे लिए सभी पार्टियां बराबर है, कोई भी पार्टी खास नहीं है। आने वाले समय में सभी चुनाव वीवीपैट के जरिए होंगे। इसके लिए सरकार ने फंड समेत सभी व्यवस्था प्रदान करने का वादा किया है।
चुनाव आयोगी की इस शुरुआत पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या आप मानते हैं कि चुनाव आयोग के जवाब के बाद ईवीएम विवाद का पटाक्षेप हो पाएगा?'
इस सवाल के जवाब में कुल 8175 लोगों ने वोट किया। इनमें से 55.29 फीसदी(4520 वोट) लोगों ने ईवीएम विवाद का पटाक्षेप होनी की बात मानी। वहीं 38.5 फीसदी (3147 वोट) लोगों का माना है कि चुनाव आयोग के जवाब के बाद भी ईवीएम विवाद नहीं सुलझेगा, जबकि 6.21 फीसदी(508) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई है।