फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंतनाग आतंकी हमला: गृहमंत्रालय की टीम श्रीनगर रवाना, मुफ्ती ने बुलाई कैबिनेट बैठक

Tue, 11 Jul 2017 01:35 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों की बस पर हमले के बाद देशभर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस हमले को लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर बड़े अधिकारियों बैठक चल रही, जिसमें आईबी डायरेक्टर, एनएसए अजीत डोभाल, रॉ चीफऔर गृहमंत्रालय के कई बड़े अफसर राजनाथ सिंह से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन


इस बैठक के बाद गृहमंत्री राजनाथ ने मीडिया से बातचीत की और हमले की निंदा करते हुए कहा कि इस हमले से वे काफी दुखी हैं। उन्होंने कहा कि पूरे कश्मीर में हमले की निंदा होने और उनके सपोर्ट से उनका हौसला आफजाई हुआ है। राजनाथ ने इसके लिए कश्मीर की जनता को सलाम किया। सूत्रों के मुताबिक बैठक से निकल कर अजीत डोभाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए निकल गए हैं।

यात्रियों पर इस हमले ने देश की सुरक्षा एजेंसियों और राज्य सरकार को हिलाकर रख दिया है, इसलिए  बड़े अधिकारी खुद सुरक्षा की समीक्षा कर रहे हैं। साथ ही राज्य की सीएम महबूबा मुफ्ती ने हमले के मद्देनर कैबिनेट बैठक बुलाई है।
विज्ञापन

  J&K CM Mehbooba Mufti calls a cabinet meeting today. #AmarnathTerrorAttack pic.twitter.com/Xqo40puBcn — ANI (@ANI_news) July 11, 2017
हमले के पीछे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। खुफिया एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी आतंकी इस्माइल के इशारों पर इस हमले को अंजाम दिया गया है।
  High level meet to take place at 9:45 am at Home Minister Rajnath Singh's residence, over attack on #AmarnathYatra pilgrims in J&K — ANI (@ANI_news) July 11, 2017

इस हाई लेवल मीटिंग के बीच गृहमंत्रालय ने अफरों की एक टीम कश्मीर के लिए रवाना की है, जिसमें अधिकारी हंसराज अहीर और जेएस कश्मीर ज्ञानेश्वर कुमार भी शामिल हैं।
  MHA officials including MoS Home Hansraj Ahir and JS Kashmir Gyaneshwar Kumar to visit Srinagar, today. — ANI (@ANI_news) July 11, 2017   Delhi: IB director, NSA, RAW chief, home secretary-designate Rajiv Gauba, MHA officials reach HM Singh's residence. High level meet  begins. pic.twitter.com/mf7Z4ooHqz — ANI (@ANI_news) July 11, 2017
बता दें कि आतंकियों ने श्रृद्धालुओं के अलावा सुरक्षाबलों के काफिले को भी निशाना बनाया। सूत्रों के मुताबिक आतंकियों ने अनंतनाग में पुलिस के काफिले के बाद अमरनाथ यात्रियों की एक बस पर फायरिंग की गई है।

पुलिस विभाग के उच्च स्तरीय सूत्रों के अनुसार आतंकियों द्वारा ये हमला रात करीब 8.20 बजे हुआ जब आतंकियों द्वारा अनंतनाग में आतंकियों द्वारा पुलिस की एक नाका पार्टी पर हमला किया गया। इस हमले के बाद भागते हुए आतंकियों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें