फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: पंचतत्व में विलीन हुए केके और हार्दिक पटेल भाजपा में शामिल, पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें

Thu, 02 Jun 2022 11:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया के अहम समाचार एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
1 of 7
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बीच कांग्रेस को एक और झटका लगा, जब गुजरात के चर्चित नेता हार्दिक पटेल ने भाजपा जॉइन कर ली। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया के अहम समाचार एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 7
सोनिया गांधी - फोटो : अमर उजाला
सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित
कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उनके अलावा बैठक में आए कुछ नेता भी संक्रमण के शिकार हो गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सुरजेवाला ने बताया कि सोनिया गांधी को कल (बुधवार) शाम को हल्का बुखार आया था, इसके बाद उनकी जांच की गई तो वह कोरोना संक्रमित पाई गईं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 7
हार्दिक पटेल भाजपा में शामिल हुए। - फोटो : अमर उजाला
हार्दिक पटेल भाजपा में शामिल
पूर्व कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल भाजपा में शामिल हो गए हैं। गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने गांधीनगर में हार्दिक को पार्टी जॉइन कराई। उन्होंने 18 मई को ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले हार्दिक का यह कदम कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 7
kk - फोटो : Twitter
पंचतत्व में विलीन हुए गायक केके
गायक केके का अंतिम संस्कार वर्सोवा श्मशान घाट में हुआ। परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में उन्हें अंतिम विदाई दी गई। उनके अंतिम संस्कार में कई गायक और संगीतकार शामिल हुए। अब वे आयोजन स्थल से निकलने लगे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 7
संसद पहुंचे इमरान खान - फोटो : जियो न्यूज
इमरान खान की चेतावनी
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान एक तरफ अपने ‘आजादी मार्च’ फिर शुरू करने के अपने एलान से पीछे हटते दिख रहे हैं, वहीं उन्होंने बेहद हमलावर अंदाज में देश के तीन हिस्सों में टूट जाने की चेतावनी दी है। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

6 of 7
Bhajan Sopori - फोटो : अमर उजाला
भजन सोपोरी नहीं रहे
मशहूर संतूर वादक एवं पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित पंडित भजन सोपोरी ने गुरुवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने गुरुग्राम के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 74 वर्ष के थे। उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Elon Musk - फोटो : ANI
मस्क ने कर्मचारियों को दी चेतावनी
टेस्ला के मालिक एलन मस्क की अपने कर्मचारियों को लिखी चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि वे हफ्ते में कम से कम 40 घंटे दफ्तर में काम करते हुए गुजारें। उन्होंने कहा कि या तो कर्मचारी ऐसा करें या फिर कंपनी छोड़ दें। मस्क ने ईमेल के जरिए कहा कि लोगों को टेस्ला दफ्तरों में हर हफ्ते कम से कम 40 घंटे के लिए उपस्थित होना चाहिए। यदि आप नहीं दिखते हैं, तो हम मान लेंगे कि आपने इस्तीफा दे दिया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें