फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला लघु फिल्म प्रतियोगिता : तीन अप्रैल को सम्मान समारोह, फिल्म निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी मुख्य अतिथि व उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पााठक होंगे विशेष अतिथि

Fri, 01 Apr 2022 06:24 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

‘हिंदी हैं हम’ अभियान के तहत अमर उजाला लघु फिल्म प्रतियोगिता सम्मान समारोह 3 अप्रैल को लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। जाने-माने फिल्म निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला 'हिंदी हैं हम' लघु फिल्म प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘हिंदी हैं हम’ अभियान के तहत अमर उजाला लघु फिल्म प्रतियोगिता सम्मान समारोह 3 अप्रैल को लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। जाने-माने फिल्म निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी मुख्य अतिथि होंगे। समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बतौर विशेष अतिथि उपस्थित होंगे। इस अवसर पर ‘राष्ट्र निर्माण में भारतीय भाषाओं की भूमिका’ विषय पर डॉ. द्विवेदी का व्याख्यान भी होगा।

विज्ञापन


गौरव मिश्रा की फिल्म ‘हिंदी माथे की बिंदी’ सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म
सर्वोच्च पुरस्कार :
गौरव मिश्रा की फिल्म ‘हिंदी माथे की बिंदी’ सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म चुनी गई है। समारोह में मिश्रा को पुरस्कार स्वरूप 5 लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न प्रदान किया जाएगा।

पांच विशेष सम्मान : विशेष जूरी द्वारा चयनित 5 श्रेष्ठ लघु फिल्मों को 1-1 लाख रुपये का विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। ये हैं शाम्भव पांडे की ‘किताबी कीड़ा’, शिवेन्द्र प्रताप सिंह की ‘धन्यवाद’, अक्षांश योगेश्वर की ‘गाय’, नवीन अग्रवाल की ‘सुकून’ और यशवर्धन गोस्वामी की ‘मदर टंग’।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : हिंदी हैं हम: बेहतरीन लघु फिल्में बनाकर इन फिल्मकारों ने जीते लाखों के इनाम, जानें इनके बारे में सबकुछ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें