फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: क्या प्रियंका गांधी यूपी में कांग्रेस के लिए साबित होंगी संजीवनी? जानिए क्या मिला जवाब

Tue, 14 Sep 2021 09:05 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बता दें कि साल भर से प्रियंका उत्तर प्रदेश में सक्रिय हैं। योगी सरकार पर उनका अंदाज आक्रामक होता जा रहा है। 
विज्ञापन
यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्या उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी का सक्रिय होना क्या कांग्रेस के लिए संजीवनी साबित होगा? अमर उजाला डिजिटल के पाठकों से पूछे गए इस सवाल के जवाब में अधिकतर की राय नहीं में रही। 

विज्ञापन


38.88 फीसदी पाठकों ने इस सवाल का जवाब 'हां' में दिया जबकि 61.12 फीसदी का जवाब था 'नहीं'। यानि अधिकतर पाठकों का मानना था कि प्रियंका गांधी का सक्रिय होना कांग्रेस के लिए संजीवनी का काम नहीं करेगा। 

बता दें कि साल भर से प्रियंका उत्तर प्रदेश में सक्रिय हैं। खास तौर पर यूपी चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ-साथ उनका अंदाज आक्रामक होता जा रहा है। वह हर मुद्दे पर योगी सरकार को घेर रही हैं। चाहे मामला किसानों का हो या कानून-व्यवस्था का। 
विज्ञापन


करीब 39 फीसदी पाठकों का 'हां' में जवाब देना ये बताता है कि प्रियंका आने वाले समय में यूपी में कांग्रेस को मजबूती दे सकती हैं। उनके कार्यक्रमों में कांग्रेसियों में जोश नजर आता है और यही जोश कांग्रेस को प्रदेश में नया जीवन भी दे सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें