फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: तेज पिचें आज भी टीम इंडिया की बड़ी कमजोरी

Thu, 18 Jan 2018 07:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमर उजाला ऑनलाइन पोल
विज्ञापन

टीम इंडिया का दक्षिण अफ्रीका में हार का सिलसिला जारी है। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया को केपटाउन के बाद बुधवार (17 जनवरी) को सेंचुरियन टेस्ट में भी हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। 

विज्ञापन


दोनों देशों के बीच सीरीज का तीसरा व अंतिम टेस्ट 24 जनवरी से जोहानसबर्ग में खेला जाएगा, जो महज एक औपचारिकता भर रह गया है। याद हो कि प्रोटियाज टीम ने पहले टेस्ट में टीम इंडिया को 72 रन से मात दी थी। दक्षिण अफ्रीका की सरजमी पर टीम इंडिया का यह 18वां टेस्ट था, जिसमें से उसे 10वीं बार हार मिली है। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी की और पहली पारी में 335 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया की पहली पारी 307 रन पर सिमट गई। पहली पारी के आधार पर 28 रन की बढ़त हासिल करने वाली प्रोटियाज टीम अपनी दूसरी पारी में 258 रन पर ऑलआउट हुई और इस तरह टीम इंडिया को 287 रन का लक्ष्य मिला। फिर टीम इंडिया की दूसरी पारी 50.2 ओवर में 151 रन पर ढेर हो गई और मैच 135 रन से गंवा बैठी।


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या आप मानते हैं कि तेज पिचें आज भी टीम इंडिया की बड़ी कमजोरी हैं?'

पोल के जवाब में हमें कुल 4,713 वोट मिले। इनमें 90.03 फीसदी (4243 वोट) पाठकों ने माना कि तेज पिचें आज भी टीम इंडिया की बड़ी कमजोरी है, जबकि 7.51 फीसदी (354 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि तेज पिचें टीम इंडिया की कमजोरी नहीं है। वहीं 2.46 फीसदी (116 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें