विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया
- फोटो : फाइल फोटो
विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के नेता प्रवीण तोगड़िया के आरोपों पर बृहस्पतिवार को शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर सीधा हमला बोला। तोगड़िया ने मोदी और शाह पर निशाना साधते हुए अपनी हत्या की साजिश किए जाने का आरोप लगाया है।
भाजपा के गठबंधन की साथी शिवसेना लगातार अनेकों मुद्दों पर मोदी सरकार पर निशाना साधती रहती है। उसने दोनों नेताओं से तोगड़िया के आरोपों पर स्पष्टीकरण देने की मांग की है।
अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय शिवसेना ने लिखा है कि अगर हिंदुत्व-समर्थक लोगों को ही भारत में अपनी जान का डर लगने लगेगा तो मोदी और शाह को सामने आकर जवाब देना चाहिए। भाजपा नेतृत्व वाली नई सरकार जबसे सत्ता में आई है तब से ही लाल कृष्ण आडवाणी सहित अनेक लोगों की आवाज को दबाया जा चुका है।