फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: रिजिजू का हिंदुओं की घटती संख्या वाले बयान के पीछे ध्रुवीकरण की मंशा नहीं

Tue, 14 Feb 2017 05:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी सरकार के बड़ें मंत्रियों ने देश में हिंदुओं की घटती आबादी पर चिंता जाहिर करके बवाल खड़ा कर दिया है। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने बया दिया कि देश में हिंदुओं की आबादी कम हो रही, जिसका सबसे बड़ा कारण है हिंदू लोगों को कन्वर्ट नहीं कराते हैं। रिजिजू ने ट्वीट किया, पड़ोस के दूसरे देशों की तुलना में भारत में माइनॉरिटीज फल-फूल रही है। कांग्रेस को इस तरह भड़काने वाले बयान नहीं देने चाहिए। प्रदेश में सभी धार्मिक ग्रुप अमन और चैन के साथ रहते हैं।
विज्ञापन


दरअसल अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से कहा गया था कि भाजपा सरकार राज्य को हिंदू राज्य बनाना चाहती है। इसी के जवाब में रिजिजू ने यह बयान दिया। रिजिजू के इस बयान पर अमर उजाला ने पोल किया। इस ऑनलाइन पोल में सवाल पूछा, 'देश में घट रही हिंदुओं की संख्या''। क्या रिजिजू ने यह बयान ध्रुवीकरण की मंशा से दिया है?'

पोल में कुल 8,959 पाठकों ने हिस्सा लिया। सबसे अधिक 50.43 फीसदी (4,518) पाठकों के मुताबिक रिजिजू का ये बयान में ध्रुवीकरण की कोई मंशा नहीं है। 46.89 फीसदी (4,201) पाठकों की नजर में रिजिजू ने ध्रुवीकरण को ध्यान में रखकर ऐसा कहा है। वहीं 2.68 फीसदी (240) पाठकों ने जवाब देने में असमर्थता जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें