मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने यूनिफॉर्म सिविल कोड का विरोध करने का ऐलान किया है। बोर्ड ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि वह अपनी कमियां छिपाने के लिए ऐसे मुद्दों पर बहस करा रही है। अगर सरकार ने तीन तलाक के प्रावधान को खत्म किया गया, तो हम उसका विरोध करेंगे। यूनिफॉर्म सिविल कोड इस देश के लिए ठीक नहीं है। अमर उजाला ने इसी विषय पर पाठकों से सवाल किया कि 'क्या देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होना चाहिए'?
इस पोल में कुल 6327 लोगों ने हिस्सा लिया। 79.42% (5025) लोगों ने हां में इस सवाल का जवाब दिया। वहीं, 19.19% यानि 1214 लोगों ने नहीं में इसका जवाब दिया, जबकि 1.39% यानि 88 लोगों ने इस विषय पर कोई राय नहीं दी।