फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोलः मध्यप्रदेश में कानून-व्यवस्था नियंत्रण से बाहर जा चुकी है?

Fri, 09 Jun 2017 10:22 PM IST
amarujala.com- presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
अमर उजाला पोल
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के मंदसौर में हुए किसान आंदोलन के दो दिन बाद ही शिवराज सरकार ने मान लिया कि मंदसौर में किसानों की मौत पुलिस फायरिंग से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी यह साफ हो गया कि किसानों को छाती और गर्दन में गोली मारी गई थी। शरीर के इन दोनों हिस्सों में गोलियों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश के गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा था कि पुलिस की गोली से किसानों की मौत नहीं हुई, लेकिन अगले दो दिन के बाद ही वह अपने इस बयान से पलट गए और कहा कि उन्होंने प्रारंभिक सूचना के आधार पर पुलिस फायरिंग से इनकार किया था। लेकिन बाद में उन्होंने यह भी माना कि मंदसौर में प्रशासन ने जिम्मेदारी से काम नहीं किया, इसीलिए कलेक्टर व एसपी को हटाया गया।

इस पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या मध्यप्रदेश के होम मिनिस्टर का पुलिस फायरिंग की बात स्वीकार करने का यह मतलब है कि राज्य में कानून-व्यवस्‍था नियंत्रण से बाहर जा चुकी है?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


कुल 12,527 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। पोल में सबसे अधिक 68.6 फीसदी यानि 8,594 पाठकों का मानना है कि राज्य में कानून-व्यवस्‍था नियंत्रण से बाहर जा चुकी है। 26.79 फीसदी यानि 3,356 पाठकों ने माना कि राज्य में कानून-व्यवस्‍था नियंत्रण में है। वहीं, 4.61 फीसदी यानि 577 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें