पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में परिणाम आ चुके हैं। राजस्थान में मतगणना चल रही है, लेकिन परिणाम कांग्रेस के पक्ष में ही हैं। मध्यप्रदेश में अभी भी मतगणना जारी है, वहां देर रात तक परिणाम आने की संभावना है। छत्तीसगढ़ व राजस्थान में जहां कांग्रेस ने अप्रत्याशित जीत हासिल करते हुए भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाया, वहीं मिजोरम में एमएनएफ ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया। तेलंगाना में टीआरएस बहुमत से आई है।
इसी को लेकर हमने अपने पाठकों से ऑनलाइन पोल में सवाल पूछा था कि क्या मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में सरकारें बदलेंगी? आज चुनाव से पहले हमारे पाठकों की राय सही साबित हुई। पोल में कुल 7036 वोट पड़े। इनमें से 75.82 फीसद लोगों का मानना था कि राज्यों में सरकारें बदलेंगीं वहीं, ऐसा न मानने वाले केवल 15.55 फीसद लोग थे। इसके अलावा 8.36 पीसद लोगों ने कहा कि वह कुछ कह नहीं सकते।