कुंबले-विराट विवाद के कारण टीम इंडिया के हेड कोच का पद खाली होने के बाद टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर, कप्तान और डायरेक्टर रह चुके रवि शास्त्री ने टीम इंडिया के कोच बनने की इच्छा जाहिर कर दिया है। अनिल कुंबले के इस्तीफा देने के बाद बीसीसीआई ने कोच पद के लिए और आवेदन मंगाए हैं।
टीम इंडिया का कोच बनने की दौड़ में पूर्व कप्तान वीरेंद्र सहवाग, सनराइजर्स हैदराबाद के कोच टॉम मूडी, डोडा गणेश, लाल चंद राजपूत और रिचर्ड पायबस के नाम शामिल हैं। सुत्रों को मुताबिक खबर थी की चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कोहली ने सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण से कोच पद की दौड़ में शास्त्री का नाम शामिल करने का अनुरोध किया था। इसी बीच 24 जून को बीसीसीआई ने कोच पद के आवेदन की तारीख को बढ़ाकर 9 जुलाई कर दिया गया था।
इस पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या रवि शास्त्री का कोच पद की दौड़ में शामिल होने का मतलब BCCI का विराट कोहली के आगे झुकना है?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कुल 11,580 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। पोल में सबसे अधिक 79.52 फीसदी यानि 9,208 पाठक उपरोक्त सवाल से सहमत हुए। जबकि 16.65 फीसदी यानि 1,928 पाठक सवाल से सहमत नहीं हुए। वहीं, 3.88 फीसदी यानि 444 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।